बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
हि

HindustanPath

सत्य, निष्पक्ष और सटीक डिजिटल पत्रकारिता

ट्रेंडिंग:

समाचार एवं लेख खोजें

AdSense Responsive In-Article Top
छत्तीसगढ़ news Breaking News प्रायोजित सामग्री वेब स्टोरी स्टेटस में देखें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल बंद होने के कारण गर्भवती महिला को महतारी एक्सप्रेस.....

Narendra Jagte
Narendra Jagte चीफ एडमिनिस्ट्रेटर
22 Oct, 2026 14:40 1 मिनट पठन 38 दृश्य 0 पसंद
शेयर:
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल बंद होने के कारण गर्भवती महिला को महतारी एक्सप्रेस.....
स्रोत / क्रेडिट: HindustanPath

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल बंद होने के कारण गर्भवती महिला को महतारी एक्सप्रेस में बच्चे को जन्म देना पड़ा। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया को सस्पेंड कर दिया है, जबकि जीवन दीप समिति से नियुक्त स्टाफ नर्स विभा रानी पैकरा को बर्खास्त कर दिया गया है। अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सहित ड्यूटी से अनुपस्थित मिले डॉक्टरों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई थी। राजपुर के बीएमओ डॉ. दीपक गुप्ता ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच में दोनों नर्से मिलीं अनुपस्थित घटना की जानकारी मिलने के बाद राजपुर बीएमओ डॉ. दीपक गुप्ता बुधवार को जांच के लिए रेवतपुर अस्पताल पहुंचे। जांच में सामने आया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल बंद था। उस समय स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया और जीवन दीप समिति से नियुक्त नर्स विभा रानी पैकरा ड्यूटी पर मौजूद नहीं थीं। बताया गया कि महतारी एक्सप्रेस में प्रसव होने की जानकारी जनप्रतिनिधियों ने फोन पर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर को दी थी। इसके बाद नर्स अस्पताल पहुंचीं और ताला खोला। एक नर्स सस्पेंड, दूसरी बर्खास्त बीएमओ ने जांच के बाद प्रतिवेदन सीएमएचओ बलरामपुर को भेजा। सीएमएचओ की अनुशंसा पर जेडी हेल्थ डॉ. कपिल देव पैकरा ने स्टाफ नर्स अपूर्वा सिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीएमओ कार्यालय, राजपुर निर्धारित किया गया है। वहीं, बीएमओ डॉ. दीपक गुप्ता ने जीवन दीप समिति से नियुक्त स्टाफ नर्स विभा रानी पैकरा को बर्खास्त कर दिया। जांच के दौरान विभा रानी के खिलाफ अन्य गंभीर शिकायतें मिलने की बात भी सामने आई है।

In-Article Native Ad Placement

Targeted content recommendation slot

विषय: #Breaking News
Narendra Jagte

Narendra Jagte

चीफ एडमिनिस्ट्रेटर

संपादकीय प्रमुख

Narendra Jagte के सभी लेख देखें →
AdSense Matched Content & Related Ads

पाठक टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। इस लेख पर अपनी प्रथम प्रतिक्रिया व्यक्त करें।

अपनी टिप्पणी लिखें